Blogger द्वारा संचालित.
Tag:

पोस्ट को मर्जी के अनुसार जमाइए


ब्लॉग पर पिछली प्रविष्ठियों को देखने के लिए आर्काइव की मदद ली जाती है। इसमें प्रविष्ठियां उसी क्रम में नजर आती है, जिस क्रम में इन्हें प्रकाशित किया गया है। कितना अच्छा हो ब्लॉग की प्रविष्ठियां हमारे मनचाहे क्रम में नजर आने लगे। ऐसा बिल्कुल संभव है और वह भी चुटकियों में। (उम्मीद है कि इस पोस्ट से बबीताजी को उनकी समस्या का हल मिल जाएगा) 

आइए जानते हैं इसका आसान सा तरीका-

1. डैशबोर्ड पर जाकर संबंधित ब्लॉग के लेआउट पर क्लिक करें। 

2. साइडबार में एड ए पेज एलिमेंट पर क्लिक करें।



3. List ऑप्शन चुनें और Add To Blog पर क्लिक करें। 



4. अगली विंडो में संबंधित सूचनाएं भरें। 



5. Add List Item में उस पोस्ट का शीर्षक लिख दें, जिसे आप अपनी सूची में रखना चाहते हैं। (चाहें तो आप इसे मूल शीर्षक से छोटा भी कर सकते हैं।)



6. इसके दाहिनी तरफ create link बटन है। यह इसके हायपरलिंक के लिए है। इस पर क्लिक कर उस पोस्ट का यूआरएल पेस्ट कर दें, जिसका शीर्षक आपने ऊपर लिखा है। (यूआरएल पाने के लिए संबंधित पोस्ट पर जाइए और एड्रेस बार से यूआरएल को कॉपी कर लीजिए। मसलन हिन्दी ब्लॉग टिप्स की इस पोस्ट का यूआरएल है-http://tips-hindi.blogspot.com/2008/08/blog-post_08.html

7. Add Item पर क्लिक कीजिए। 



8. इस सूची को तब तक बढ़ाते रहिए, जब तक आप सभी मनपसंद पोस्ट इसमें जोड़ नहीं लेते।

9. सेव करते ही आपकी मर्जी मुताबिक प्रविष्ठियों की सूची तैयार है। आप चाहें तो इसमें अन्य वेबसाइट या दूसरे ब्लॉग की पोस्ट भी जोड़ सकते हैं।

About Unknown

Hi, My Name is Hafeez. I am a webdesigner, blogspot developer and UI designer. I am a certified Themeforest top contributor and popular at JavaScript engineers. We have a team of professinal programmers, developers work together and make unique blogger templates.